रायडीह: एनएच-43 महादेव नगर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में युवक का हाथ कटा, रिम्स रेफर
Raidih, Gumla | Mar 31, 2026 रायडीह। भरनो थाना क्षेत्र के परवल निवासी उमेश महतो (पिता स्व. अरुण महतो) सोमवार को अपनी बहन की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए अपनी बाइक से लौकी गांव गए हुए थे। वहां से सिलम लौटने के दौरान सोमवार शाम करीब 7:30 बजे रायडीह थाना क्षेत्र के जोड़ा जाम महादेव नगर स्थित न्यू एचपी पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।