जहाजपुर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलेठा में अवैध खनन और गिट्टी क्रेशर स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने आज सोमवार दोपहर करीब 4 बजे विरोध जताया है। ग्रामीणों ने खनिज विभाग भीलवाड़ा द्वारा जारी माइनिंग लीज संख्या 39/2004 को निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मैसर्स अर्विन एग्रीगेटर के नाम से जारी लीज नियमों की अनदेखी कर दी गई है।