चूरू: जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने प्रस्तावित चूरू बंद व रैली को लेकर बंद समर्थक संगठन व विभिन्न व्यापारियों की ली बैठक
Churu, Churu | Aug 20, 2024 अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज की ओर से बुधवार को प्रस्तावित भारत बंद के संबंध में मंगलवार को जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी एवं पुलिस अधीक्षक जय यादव ने आईटी सेंटर सभागार में बंद से जुड़े विभिन्न संगठनों, व्यापार संगठनों, बस यूनियन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया तथा बंद के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुरोध किया।