चूरू: जिला कलेक्टर ने राजकीय भरतिया अस्पताल के ICU वार्ड में पीड़िता नर्स से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी
Churu, Churu | Aug 20, 2024 चूरू जिलामुख्यालय स्थित राजकीय भरतिया अस्पताल में 15 अगस्त को ट्रेनी नर्स से हुई छेड़छाड़ के प्रकरण में मंगलवार को जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने भरतिया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती पीड़िता से मिलकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने पीड़िता से स्वास्थ्य के संबंध में पूछताछ की, उसे सांत्वना दी और हौसला बढ़ाया।