चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में कैंसर रोग जांच एवं उपचार व जागरूकता शिविर लगा
Churu, Churu | Aug 20, 2024 चूरू जिले में कैंसर वैन के द्वारा कैंसर रोग जांच एवं उपचार व जागरूकता शिविर मंगलवार को राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया की शिविर का शुभारंभ विधायक हरलाल सहारण ने फीता काटकर किया। शिविर का निरीक्षण जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने किया।