सहारनपुर: सहारनपुर में कई जगह झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत
रविवार को दोपहर 1:00 बजे सहारनपुर शहर और आसपास के कई इलाकों में रुक-रुक कर करीब डेढ़ से दो घंटे तक बारिश हुई। सुबह से छाए बादलों के बीच हुई बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों को उमस व गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे दिन मौसम खुशनुमा बना रहा। बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर पानी बहता नजर आया।