बगोदर/विष्णुगढ़: भाकपा (माले) के पूर्व विधायक दिवंगत महेन्द्र सिंह की 21वीं पुण्यतिथि पर सैकड़ों कार्यकर्ता उनके पैतृक गांव खम्भरा बगोदर पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में दीपंकर भट्टाचार्य, विनोद कुमार सिंह, राजकुमार यादव सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने “महेन्द्र सिंह अमर रहें” और “लाल सलाम” के नारे लगाए।