उज्जैन प्रवास पर आए केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने रेल विभाग और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार 5:00 बजे के लगभग रेलवे स्टेशन स्थित अवंतिका होटल में बैठक की। उन्होंने बैठक में सिंहस्थ को लेकर किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीआरएम सहित रेलवे के तमाम अधिकारी भी मौजूद थे।