दुधि: म्योरपुर में सवारियों से भरी बेकाबू पिकअप पलटी, दर्जन भर से अधिक यात्री घायल, सीएचसी में इलाज जारी
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह दुर्घटना पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडाड़ टोला में हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के वक्त वाहन में चार दर्जन से अधिक लोग सवार थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप पड़री से सवारियां लेकर म्योरपुर साप्ताहिक बाजार जा रही थी।