रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया स्टेट हाईवे स्थित ब्रिज गिरने के मामले में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) में 3 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी सहायक प्रबंधक विक्रम सिंह ठाकुर को बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि 1 दिसंबर को ब्रिज ढह गया था। हादसे में घायल बाइक सवार देवेंद्र सिंह धाकड़ (35) की मौत हो गई।