गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का रविवार को उद्घाटन किया। 1200 बेड वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल के उद्घाटन में पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह अस्पताल उत्तर भारत की नई पहचान बनेगा। डॉ. पीएन अरोड़ा ने अपनी मां के नाम पर इस अस्पताल को तैयार कर नारीशक्ति का सम्मान किया है। यह सेवा और संस्कार की मिसाल है।