बानो: बादलुंग पुल से नीचे गिरा डोलडाड़ी निवासी साइकिल चालक, अस्पताल में भर्ती
Bano, Simdega | Jul 24, 2024 बानो डोलडाड़ी गांव निवासी हेरमन तोपनो नौमील सप्ताहिक हाट से अपने घर साईकिल से लौट रहा था, इसी दौरान बादलुंग पुल में उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई तथा पुल के नीचे जा गिरा तथा सर पर चोटिल होते घायल हो गया, उक्त रास्ते से गुजर रहे लोगों ने देखा तथा घटना की जानकारी जिप सदस्य बिरजो कंडुलना को दी फिर उन्होंने पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।