बानो: उकौली में शार्ट सर्किट से टाटा मैजिक वाहन में लगी आग, पुलिस को दी गई घटना की जानकारी
Bano, Simdega | Jul 21, 2024 बानो थाना क्षेत्र के उकौली के डैम के समीप शार्ट सर्किट से टाटा मैजिक वाहन में शनिवार को पांच बजे के करीब आग लग गई,वाहन चालक बानो रेलवे स्टेशन तथा बानो चौक से सवारी लेकर उकौली की ओर जा रहा था,इसी बीच उकौली डैम के समीप अचानक शार्ट सर्किट हुआ और धुआं उठने लगा,चालक ने वाहन में बैठे लोगों को उतार दिया तथा आग बुझाने का अथक प्रयास किया,पर वाहन जलकर राख हो गया।