कैथल: गांव बरसाना के युवक को सैनीगन कंट्री भेजने के नाम पर ठगे गए ₹11.50 लाख, दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
गांव बरसाना निवासी पवन कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह अपने भतीजे चमन को विदेश में भेजना था। इसके बारे में गांव के सुनील ने कहा कि वह चमन को विदेश भिजवा देगा। उसकी दिल्ली निवासी सन्नी खटक से अच्छी दोस्ती है जो दिल्ली में यही काम करता है और एक एजेंट है। वह सुनील की बातों में आ गया और चमन का पासपोर्ट लेकर सन्नी खटक एजेंट के पास गया।