कैथल: गांव जाजनपुर में अमेरिका भिजवाने के नाम पर दो युवकों से ₹47.50 लाख ठगने के मामले में केस दर्ज
गांव जाजनपुर निवासी अंग्रेजो देवी ने ढांड थाना में शिकायत दी कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहती थी। इसके लिए उसने गांव मोहड़ी जिला करनाल निवासी जगदीश उर्फ जग्गी से बातचीत की। आरोपी ने उसके बेटे व दो अन्य युवकों को अमेरिका भेजने के नाम पर 47 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। बाद में आरोपी ने ने तो उन्हें विदेश भेजा और न ही उनके रुपये वापस दिए।