मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में आग लगने से 10 बीघा गेहूं और 12 बीघा पुआल जलकर खाक, कई किसानों को हुआ नुकसान
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रैकरी में मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे भीषण आग लग गई इस घटना में लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल और 12 बीघा पुआल जलकर खाक हो गया। आग से प्रभावित किसानों में सुभाष सिंह पटेल का 4 बीघा गेहूं। राजेश कुमार सिंह का दो बीघा गेहूं अवधेश कुमार सिंह का दो बीघा गेहूं और। त्रिलोकी पटेल का एक बीघा गेहूं शामिल है। हंसनारायण का 10 बीघा पुआल जल गया।