बांधवगढ़: एमआरपी से अधिक कीमत पर खाद बेचना पड़ेगा भारी, नियम तोड़ने वाले विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई
उप संचालक कृषि संग्राम सिंह ने बताया कि जिले के सभी निजी एवं सहकारी खाद विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि यूरिया डीएपी,एनपीके और एसएसपी सहित सभी उर्वरकों की बिक्री बोरी पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य यानी एमआरपी पर ही की जाए। प्रत्येक किसान को पीओएस मशीन के माध्यम से खाद का विक्रय कर पक्की रसीद देना भी अनिवार्य होगा विक्रेता अधिक कीमत लिए तो होंगी कार्यवाही