लखीमपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र में उचक्कों के हौसले बुलंद, पुराना जिला अस्पताल के पास दो महिलाओं से ठगे कीमती जेवर
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में उचक्कों के हौसले बुलंद है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर निवासी महिला रामदेवी पत्नी रामू अपनी बहन की बहू की जांच करने के लिए पुराना जिला अस्पताल के पास एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में आई थी। रास्ते में उचक्कों ने दोनों महिलाओं से ठगी कर जेवर निकलवा लिए हैं। पीड़ित महिला रामदेवी ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है।