रावतभाटा: रावतभाटा के वन क्षेत्र में भड़की आग, फायर ब्रिगेड और वन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विजय सिंह ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया कि रावतभाटा के काठी रामनगर सेटल डेम नाका स्थित वन क्षेत्र में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई आग सूखी झाड़ियों और पत्तों में तेजी से फैल रही थी सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगातार प्रयास कर करीब ढाई घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जिससे बड़ा नुकसान टल गया ।