मेदिनीनगर (डालटनगंज): बरसैता में नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटा टेम्पो, दो महिला होमगार्ड समेत 8 लोग घायल
नीलगाय को बचाने में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उस पर सवार दो महिला होमगार्ड समेत 8 यात्री जख्मी हो गए। इनमें से चार को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। चालक की स्थिति गंभीर बतायी गयी है। पाटन थाना क्षेत्र के बरसैता में हुई। घायलों में महिला होमगार्ड जवान नेहा कुमारी और काजल कुमारी, महेश कुमार, चालक मुकेश समेत अन्य शामिल हैं।