गौरिहार थाना पुलिस ने वर्ष 1996 के लूट और धमकाकर वसूली के दो अलग-अलग मामलों में 30 साल से फरार चल रहे ₹20 हजार के इनामी वारंटी राजकुमार लोधी निवासी ग्राम कितपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार की शाम 5 बजे न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।