झांसी: सोलर प्लांट से कॉपर वायर चोरी, सुपरवाइजर ने रक्सा थाने में की शिकायत, पुलिस ने अज्ञात चोरों पर दर्ज किया मुकदमा
Jhansi, Jhansi | Oct 1, 2025 झाँसी के रक्सा थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट कंपनी के सोलर प्लांट से 1700 मीटर कॉपर वायर चोरी हो गया है। कंपनी के सुपरवाइजर अंकित सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अंकित सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। पिछली रात उनकी ड्यूटी प्लांट में थी। चेकिंग के दौरान उन्होंने पाया कि चोरी हो गई।