मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में कांवड़ियों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है
कांवड़ियों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इसकी वजह से जीरो पाइंट से आगे तक जाम के हालात हैं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाईवे की एक साइड को पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए खाली रखा गया है। जबकि दूसरी साइड से दोनों तरफ का ट्रैफिक चल रहा है। इसकी वजह से हाईवे के कई किलोमीटर के हिस्से में वाहन रेंगते रहे।