मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने मारी पीछे से बाइक मे टक्कर, व्यक्ति गिरकर घायल
थाना सिविल लाइन इलाके के कांठ रोड फैमिली फंक्शन से वापस लौट रहे व्यक्ति की बाइक मे अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, व्यक्ति बाइक से गिरकर घायल हो गया इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल ने बताया कि, वह दीवान के बाजार का रहने वाला है,वह फैमिली फंक्शन से वापस अपने घर लौट रहा था, जहां रास्ते में यह हादसा हो गया है।