दाउदनगर: विधिक संघ दाउदनगर के सभागार में समाजवादी चेतन मंच ने मनाई डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, आयोजित की विचार गोष्ठी
विधिक संघ दाउदनगर के सभागार में रविवार की दोपहर 1:00 से डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि समाजवादी चेतना मंच औरंगाबाद के तत्वावधान में मनाई गई। अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद एवं आयोजक राजीव रंजन सिंह व संचालन अर्जुन प्रसाद ने किया। इस अवसर पर लोहिया के विचार और आज के सामाजिक परिवेश विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।