शाहनगर: धरम सागर तालाब के बीच बने मंदिर में फंसे शराब के नशे में धुत युवक को SDERF की टीम ने बचाया
पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले धरम सागर में आज उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब शराब के नशे में धुत एक युवक तालाब के बीचोबीच बने मंदिर में पहुंच गया और बुरी तरह फस कर चीखने चिल्लाने लगा। बतादें की मामला आज दिन बुधवार रात करीब 8 से 9 के बीच का बताया जा रहा है जब एक युवक जो शराब के नशे में धुत था और तालाब के बीचोबीच बने मंदिर में पहुंच गया।