शाहनगर: कलेक्टर ने टीएल बैठक में लंबित मामलों के समयबद्ध निपटान के निर्देश दिए
जन संपर्क कार्यालय पन्ना से सोमवार शाम 7 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक के अवसर पर विभागवार लंबित टीएल, जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को समयावधि में इनके निराकरण के निर्देश दिए हैं।