मंडी: मुख्यमंत्री ने मंडी जिले में भूस्खलन से तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
Mandi, Mandi | Sep 16, 2025 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार की रात मंडी जिले के निहरी क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।