कोलायत तहसील मार्ग पर बुधवार को एक पिकअप वाहन में आग लग गई। इस घटना में जनरेटर सहित पूरा वाहन जलकर राख हो गया।तहसील मुख्यालय के पास खड़ी इस पिकअप में अचानक आग लगी। बताया जा रहा है कि वाहन में एक जनरेटर भी लदा हुआ था, जो आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह जल गया।पुलिस मौके पर पहुंची।