गढ़वा: पीएम आवास प्लस योजना में पैसे मांगने वालों की करें शिकायत, कार्रवाई होगी : गढ़वा प्रमुख अनिता देवी
Garhwa, Garhwa | Jun 7, 2026 गढ़वा सदर प्रखंड गढ़वा की प्रमुख अनिता देवी ने प्रखंड क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आवास प्लस (ग्रामीण) योजना के नाम पर किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की धनराशि न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ दिलाने के लिए किसी प्रकार का शुल्क या राशि देने की आवश्यकता नहीं है। प्रमुख ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आवास योजना में नाम जोड़ने,