हरदोई बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान कचहरी परिसर में भारी गहमागहमी देखने को मिली, 22 पदों के लिए कुल 62 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार सिंह करौंदी, अवधेश कुमार सिंह, जेपी त्रिवेदी, सूरजपाल सिंह और अरविंद कुमार सिंह भालोद के बीच मुकाबला है।