बीना: बड़ी बजरिया स्थित मारुति मंदिर में केवट जयंती मनाई गई, बड़ी संख्या में रैकवार केवट और मांझी समाज के लोग शामिल हुए
Bina, Sagar | May 15, 2026 बीना में केवट जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गई। जिसमें समाज के उत्थान और अत्याचार के खिलाफ लोगों ने एकजुट होने का संकल्प लिया। बड़ी बजरिया स्थित मारुति मंदिर परिसर में रैकवार केवट और मांझी समाज के लोग शुक्रवार को एकत्रित हुए और निषाद राज केवट महाराज जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार का पूजन और महा आरती से की गई।