सलीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेवरी में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विगत कुछ दिनों पहले मंदिर में चोरी की घटना सामने आई थी और वहीं एक बार फिर सोमवार की रात करीब 2 बजे पुनः चोरी की वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।