पालीगंज: सिकरिया, अकबरपुर और रानीपुर गांव में जदयू बूथ समिति की बैठक आयोजित
पालीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर रानीपुर और सिकरिया गांव में जदयू बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रमेश पटेल और कंचन देवी के द्वारा की गई। मुख्य रूप से शामिल हुए खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा ने कहा कि बूथ समिति को पूर्ण रूप से सभी लोग मजबूत बनाएं। बैठक गुरुवार के दोपहर 3:45 के करीब की गई।