बरवाडीह: ओवरटेक करते समय पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल
बरवाडीह संत क्लारेट लेदगाई स्कूल के बच्चों से भरा वाहन हादसे का शिकार, दो बच्चों का हाथ फ्रैक्चर होने पर एमएमसीएच रेफर चालक वाहन छोड़ फरार, अभिभावकों में आक्रोश; इलाज के दौरान स्कूल प्रबंधन रहा मौजूद।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया।