देवेंद्र पुत्र जयसिंह निवासी बसई घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे। वहीं रोड पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे देवेंद्र पुत्र जयसिंह खाई में जा गिरे वहीं देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में टहलने आए युवक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने झाड़ियां में पड़े युवक को वमुश्किल वाहर निकाला।