ग्वालियर गिर्द: दीनदयाल नगर में आवारा सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला, हालत गंभीर
शहर में आवारा पशुओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है ताज़ा मामला दीनदयाल नगर का है जहां शनिवार शाम 6:00 बजे मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य अचेन्द्र सिंह कुशवाहा के पिताजी जब घर से बाहर निकल रहे थे उन पर एक सांड ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।