झांसी: सेंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में एआरटीओ व सीओ ट्रैफिक रहे मौजूद
Jhansi, Jhansi | Jan 7, 2025 माह जनवरी को ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ के तौर पर मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देशन में सेंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से ARTO एस.के अग्रवाल और CO ट्रैफिक स्नेहा तिवारी द्वारा की गई।