राजगढ़: राजगढ़ के मांडा खेड़ा गांव में सांप के डंसने से 5 साल के बालक की मौत
राजगढ़ के मांडाखेड़ा गांव में 5 वर्षीय विराट पारदी को सांप ने डंस लिया। जिसके बाद परिजन उसे राजगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह 10:00 बजे करीब शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।