बेरमो: नरकी में सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा, अफरातफरी मची
Bermo, Bokaro | Apr 8, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के नरकी स्थित बोकारो थर्मल रोड में सड़क पर बने डिवाइडर में एक सीमेंट लदा ट्रक चढ़ गया।घटना को देख आसपास के लोगो मे कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई।बुधवार सुबह समय लगभग साढ़े नौ बजे बताया गया कि इस दुर्घटना में ट्रक डिवाइडर के बीचों बीच ट्रक बुरी तरह से फंस गया।इस दौरान ट्रक क्षतिग्रस्त हो गई है।