सहजनवा थाना क्षेत्र के जोगियाकोल निवासी युवक की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकिया महुआपार के बीच में सुबह रेलवे लाइन पर ग्रामीणों ने एक युवक की लाश देखी, ट्रेन से कटा दिखाई दिया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लाश को पहचान कराने की कोशिश कर रही थी।