सवायजपुर: बैठापुर में अज्ञात कारणों से दो घरों में लगी आग, नगदी और गृहस्थी का समस्त सामान जलकर हुआ राख
हरपालपुर थाना क्षेत्र के बैठापुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने दो सगे भाइयों के आशियाने उजाड़ दिए, घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बैठापुर निवासी मैनपाल काम के सिलसिले में इन दिनों फर्रुखाबाद जिले के डॉडीपुर गये हुए हैं। घर पर उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे मौजूद थे।