कलान: जलालाबाद के व्यापारी की डंपर की टक्कर से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर के जलालाबाद में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यापारी राजेश गुप्ता की मौत हो गई। वह अपने इंटरलॉक कारखाने से ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी करीब सात बजे नया गांव मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।