सरोजनी नगर: नीलमथा में मंदिर के अंदर मां दुर्गा की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित, लोगों ने कार्रवाई की की मांग
बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे देखने को आया कि नीलमथा में मरी माता देवी स्थान पर विराजमान मां दुर्गा की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किया गया। तो वहीं देखने में आया कि लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई बताया गया कि जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल करते नजर आई।