रामगढ़ चौक: शर्मा गांव स्थित बड़की पोखर का 1.13 करोड़ की लागत से हो रहा जीर्णोद्धार,ग्रामीणों में खुशी
शर्मा स्थित 500 साल पुराना बड़की पोखर का करोड़ों रुपए की लागत से जीर्णोद्धार किया जा रहा है।गुरुवार 5 बजे तालाब के समीप पहुंचे पूर्व मुखिया पंकज सिंह सहित दर्जनों ग्रामिणों ने सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह धन्यवाद देते हुए कहा कि तालाब का इतिहास लगभग 500 सौ वर्ष पुराना है।जिसके सौंदरीकरण को लेकर उनसे मांग की जा रही थी।अब अमृत सरोवर योजना से कार्य शुरू है।