पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देशानुसार रविवार को दोपहर के लगभग 12 बजे आगामी सरस्वती पूजा को लेकर जिले के विभिन्न थाना परिसर में थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस शांति समिति की बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई.इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.