जौनपुर: जफराबाद जंक्शन पर सेकंड एंट्री गेट की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जज सिंह अन्ना
जफराबाद जंक्शन पर रेल यात्रियों की सुविधाओं की मांग को लेकर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन को देखते हुए जंक्शन परिसर में जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है। अन्ना की प्रमुख मांग प्लेटफॉर्म नंबर-4 की ओर सेकंड साइड एंट्री गेट के निर्माण की है।