उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी क्षेत्र से पुलिस ने वाहन चेकिंग के समय भारी मात्रा में ब्रेज़ा कार से शराब जब्त किया
गजराजगंज पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को जब्त किया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गजराजगंज पुलिस द्वारा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान बिहिया की ओर से आ रही उजला रंग की ब्रेज़ा कार से शराब बरामद हुई है। अलग अलग कार्टून से विभिन्न बोतलों में कुल 199.45 लीटर अंग्रेजी शराब तलासी के दौरान जब्त की गई।शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा दे भागने में सफल रहा है।