कुसमुंडा की ओर से कोयला लोड लेकर कोरबा की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गया, जिससे ट्रक में लदा कोयला सड़क में बिखर गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं थी,अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। आपको बता दें कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत बनने वाले फोर लेन का काम अभी तक अधूरा है.