फैज़ाबाद: थाना महराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम बरौली के सामने बाइक व पिकअप की टक्कर में युवक की जान गई
थाना महराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम बरौली के सामने बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार अंकुश पांडेय, वैभव जायसवाल व रोनित पांडेय घायल हो गए। तीनों की देवगढ़ के रहने वाले हैं। तीनों को सीएचसी ले जाया गया।थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान अंकुश पांडेय की मौत हो गई। वैभव जायसवाल को लखनऊ रेफर कर दिया गया।